VPN क्या है?

VPN एक ऐप है जो आपकी ऑनलाइन गतिविधि को आपके इंटरनेट प्रदाता और आपके जुड़े वाई-फ़ाई से छिपाता है, और साइटों को एक अलग पता दिखाता है।

VPN आपके लिए क्या करता है

  • घर पर और पब्लिक वाई-फ़ाई पर निजी

    घर पर आपका इंटरनेट प्रदाता और कैफ़े का वाई-फ़ाई यह देखते हैं कि आप ऑनलाइन हैं, पर यह नहीं कि आप कौन-सी साइटें खोलते हैं।

  • सफ़र में सुरक्षित बैंकिंग और भुगतान

    होटल या हवाई अड्डे से अपना बैंक खाता देखें और ऑनलाइन भुगतान करें, और जिस पराए नेटवर्क से आप जुड़े हैं, वह नहीं देख सकता कि आप कौन-सा बैंक या दुकान इस्तेमाल करते हैं।

  • किसी दूसरे देश में दिखें

    अपने चुने हुए देश से कनेक्ट करें, और आप जो साइटें और ऐप खोलते हैं उन्हें वहाँ का पता दिखता है, घर पर हों या सफ़र में।

VPN क्या नहीं करता

VPN एक काम अच्छी तरह करता है, और उसकी सीमा यहाँ है।

  • यह आपको गुमनाम नहीं बनाता

    जिस साइट में आप साइन इन करते हैं, वह फिर भी जानती है कि आप कौन हैं, और कुछ साइटें आपके ब्राउज़र को पहचान सकती हैं।

  • आप जो साझा करते हैं, उसे यह नहीं छिपाता

    आप जो भी पोस्ट, टाइप या अपलोड करते हैं, जिस साइट पर भेजते हैं वह उसे फिर भी देखती है।

  • यह एंटीवायरस नहीं है

    यह आपके डिवाइस को स्कैन नहीं करता और वायरस नहीं हटाता, इसलिए अपने ऐप और डिवाइस अपडेट रखें।

जब कोई नेटवर्क साइटें रोकता है

अगर होटल, स्कूल या दफ़्तर का नेटवर्क KazaVPN का पहला रास्ता रोकता है, तो ऐप अपने आप दूसरा रास्ता आज़माता है, हालाँकि कुछ नेटवर्क हर रास्ता रोक देते हैं।

KazaVPN के साथ मुफ़्त में शुरू करें

हमारा मुफ़्त प्लान आपको हमारे चुने हुए सर्वर से कनेक्ट करता है, और KazaVPN Premium के साथ आप कोई भी देश चुन सकते हैं।

VPN से जुड़े सवाल

क्या VPN कानूनी है?

ज़्यादातर देशों में, हाँ। कुछ देश VPN को सीमित करते हैं या उन पर रोक लगाते हैं, इसलिए इस्तेमाल करने से पहले अपनी जगह के नियम जाँच लें।

क्या VPN मेरा इंटरनेट धीमा करता है?

इससे थोड़ी देरी हो सकती है, ज़्यादातर सर्वर की दूरी की वजह से। KazaVPN Premium के साथ आप अपने पास का सर्वर चुनकर इसे कम रख सकते हैं।

क्या मुझे घर पर VPN की ज़रूरत है?

यह घर पर भी काम आता है, क्योंकि VPN बंद होने पर आपका इंटरनेट प्रदाता आपकी खोली हुई साइटें देख सकता है। इसे अपने तक रखने के लिए VPN चालू करें।

क्या मुफ़्त VPN सुरक्षित है?

हमारे मुफ़्त प्लान में वही निजता है जो हर प्लान में है: आप जिन साइटों पर जाते हैं, हम उनका कोई रिकॉर्ड नहीं रखते। इसकी कोई कीमत नहीं और कार्ड की ज़रूरत नहीं।

आपके हर डिवाइस पर एक ही खाता